logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बोरगांव मार्ग बना नागरिकों के लिए सिरदर्द, दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता


बडनेरा: स्थानिय पांच बगला से बोरगांव को जोड़ने वाला मार्ग विगत 13 वर्षों से बदहाल होने से यहां आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है. जिसको प्रशासन लगातार अनदेखा कर रहा है. यह पुरा मार्ग बड़े पैमाने पर उखड़ चुका है. ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों को जहां पैदल चलने में भारी दिक्कत हो रही है, वही दुसरी ओर वाहन धारकों के लिए भी सिरदर्द बन गया है. पांच बगला के मध्यक्षेत्र से जाने वाले बोरगांव मार्ग छोटे रास्ते के रुप में प्रसिध्द है. 

इस मार्ग की दुर्दशा को लेकर जनप्रतिनिधी कब अपना ध्यान केंद्रीत करेंगे ऐसा सवाल यहां के नागरिकों कर रहे है. इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में गांववासियों तथा वाहन धारकों का आना-जाना लगा रहता है. समुचे रास्ते पर जगह- जगह गड्ढे पड़ चुके है. पांच बंगला क्षेत्र से कुछ दुरी पर रेलवे वैंगन सुधारे जाने का कारखाना है. जहां पहुंचने का यही एक बोरगांव मार्ग है. इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कर सुधारने की मांग क्षेत्र के नागरिक कर रहे है.