logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कार ने दोपहिया को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत 


अमरावती: जिले के अचलपुर तहसील में भीषण दुर्घटना हुई है। जहां सामने से आती दोपहिया को एक कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक में बैठे तीनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई।  वहीं कार चालक को कोई खरोच नहीं आई। हालांकि, वारदात के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान राजकिशोर नागपुरे, अंकुश  पारस्कर और अमित ठाकुर के रूप में की गई है। तीनों अचलपुर के ही निवासी थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त एक ही दोपहिया में बैठकर चिखलदरा तहसील होते हुए काटकुंभ की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आती तेज रफ़्तार मारुती सुजुकी ब्रेजा ने जोरदार टक्कर मार दी। ये हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार तीनों युवक गाड़ी से उड़कर दूर जा गिरे। इस हादसे में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  

इस हादसे में कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। हालांकि, कर चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। दुर्घटना होते ही चालक कार छोड़कर वहां से भाग गया। वहीं रास्ते से जाते लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। 

कार मालिक एक शिक्षक

इस हादसे की जांच कर रही मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि दुर्घटना करने वाला कार मेलघाट के एक शिक्षक की है और दुर्घटना होते ही शिक्षक वहां से भाग गया। फ़िलहाल  मामले की पड़ताल जारी है।