logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: टायर फटने से पलटी कार, 1 मृत, 8 गंभीर


  • ब्राह्मणवाड़ा- करजगांव मार्ग पर हुआ हादसा

अमरावती: बेटी के शादी की तारीख निकालकर ब्राह्मणवाड़ा थड़ी निवासी व्यापारी इस्माइल जहांगीरदार का परिवार कार से वापस लौट रहा था, लेकिन बीच सड़क में कार के पीछे का टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और कार ने पलटी खाई, इस सड़क दुर्घटना में एक महिला की जगह पर ही मौत हो गई जबकि 8 जख्मी बताए गए हैं, यह घटना सोमवार की सुबह हुई है. 

व्यापारी इस्माइल जहांगीरदार यह कार (एमएच 27 एच 6655) से बेटी की शादी तय होने से तारीख निश्चित करने के लिए परिवार के साथ कापुस तलनी गांव गए हुए थे, यहां से लौटते समय ब्राह्मणवाड़ा थड़ी से करजगांव के पास अचानक कार का पिछला टायर फट गया, कार रफ्तार में होने से चालक का संतुलन बिगड़ा और कार सड़क पर ही तीन से चार बार पलटी खाई. 

इस सड़क हादसे में 53 वर्षीय नाजमुननिसा इस्माइल जहांगीर की मौत हो गई, कार में सवार 8 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से दो की हालत नाजुक रहने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. सूचना शिरजगांव कसबा पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची, पुलिस ने पंचनामा कर मामला दर्ज किया.