logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नागरिकों ने शकुंतला ट्रेन का 110 जन्मदिन मनाया, दोबारा शुरू करने की मांग


अमरावती: करीब 110 साल पहले अचलपुर से मुर्तिजापुर रूट पर चलने वाली नैरो गेज शकुंतला ट्रेन के पहिए आज भले ही थम गए हों, लेकिन शकुंतला बचाव सत्याग्रह के तहत रविवार को अचलपुर रेलवे स्टेशन पर शकुंतला रेलवे का जन्मदिन मनाया गया। अचलपुर विधायक बच्चू कडू ने केक काटा। इस दौरान सभी ने दोबारा शकुंतला को चलाने की मांग की।  

 यह केंद्र के अधिकार क्षेत्र का मामला अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बच्चू कडू ने शकुंतला रेल बचाव सत्याग्रह समिति के जन आंदोलन के ग्यारहवें चरण का दौरा किया। बच्चू कडू ने आश्वासन दिया कि यह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला है और हम इस संबंध में एक अध्ययन समिति बनाकर रेलवे को शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने माहुले फैब्रिकेशन द्वारा निर्मित शकुंतला रेलवे इंजन रेप्लिका की भी सराहना की।

रेलवे स्टेशन की सफाई शकुंतला रेल बचाव सत्याग्रहियों ने हाथों में झाड़ू लेकर अचलपुर रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई की, वहीं माहेर फाउंडेशन की सैकड़ों महिलाओं ने भजनों की धुन पर शकुंतला को शुरू करने के लिए सरकार से अनुरोध किया। परिचय राजा धर्माधिकारी ने किया जबकि जयकुमार चरजन ने शकुंतला रेल्वे का सुंदर भजन गाया।