logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- दो दिन में किसानो को नहीं मिला मुआवजा तो होगा कड़ा आंदोलन


अमरावती: जिले में हुए लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल पानी में बह गई। जिसके कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसी को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल रहे। इस दौरान  कांग्रेस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इसी के साथ दो  दिन के अंदर किसानों के खातों में मुआवजा देने को कहा और ऐसा नहीं करने पर जोरदार प्रदर्शन की चेतवानी भी दी।  

दीपावली नजदीक आने पर भी प्रशासनिक दिक्कतों के चलते किसानों के खातों में मुआवजा नहीं जमा किया गया है.सरकार ने जिला स्तर पर पैसा जारी किया है, लेकिन सरकार को इस बात की चिंता नहीं है कि किसानों को पैसा मिला है या नहीं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि, सरकार जिला स्तर पर इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख और पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, विधायक बलवंत वानखड़े शामिल थे।

इस साल जिले के किसान गिला अकाल होने के कारण लगातार परेशानियों से जूझ रहा है।  तीन-चार बार बोने के बाद भी इस भारी बारिश के कारण उसे कुछ नहीं मिला। सोयाबीन कैसे बच गई, लेकिन वापसी और भारी बारिश के कारण अब नुकसान हो रहा है, इन किसानों का दशहरा अंधेरा हो गया लेकिन दिवाली भी उसी राह पर है। सरकार ने मुआवजा का ऐलान तो कर दिया है लेकिन, उसपर कोई अमल नहीं कर रही है। वित्त और गृह विभाग के अधिकारी बैठे हुए हैं।

किसानों की बढ़ी आत्महत्या

लगातार बारिश और फसलों के नुकसान के कारण किसानों की आत्महत्या भी बढ़ गई है। लेकिन देखा जा रहा है कि, सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

नहीं मिला तो होगा आंदोलन

पूर्व मंत्री ठाकुर ने कहा, "15 दिन होने के बावजूद अभी भी किसानों को पैसे नहीं मिले हैं। जिला प्रशासन काम करने के लिए तैयार नहीं है। एक ओर जहां बारिश से फसल बर्बाद हो रही है। वहीं दूसरी तरफ किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं। ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर दो दिन के अंदर किसानों के खातों में पैसे नहीं गए तो कांग्रेस तेज आंदोलन करेगी।