logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बड़े पैमाने पर होरही बिजली चोरी, महावितरण ने 264 ग्राहकों से 1.12 करोड़ रूपये की चोरी पकड़ी


अमरावती: बढ़ती बिजली की मांग और राजस्व में हो रही कमी को देखते हुए महावितरण ने जिले भर में बिजली चोरी को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इसी के मद्देनजर पिछले तीन ,महीने में विभाग ने 264 ग्राहकों से 1 करोड़ 12 लाख रूपये की चोरी पकड़ी गई है। इस बात की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी फूलसिंह राठौड़ ने दी।

शहर के जिन क्षेत्रों में बिजली घटा ज्यादा है उन क्षेत्रों में बिजली चोरी पर नियंत्रण के लिए कार्यपालन यंत्री आनंद काटकर के नेतृत्व में उप मंडलों बिजली चोरी टीमों का गठन किया गया है। टीम ने अक्टूबर, नवंबर महीने टीम ने शहर के उन क्षेत्रों का दौरा किया जहां सबसे ज्यादा बिजली चोरी होती है। जिसमें 264 ग्राहकों से 1 करोड़ 12 लाख रुपये की बिजली चोरी का खुलासा हुआ।

इसके बाद बिजली विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत विद्युत चोरी की राशि का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हालांकि, कई लोगों ने चोरी की रकम को भर दी है। जिसके तहत 120 लोगों ने  48 लाख 88 एक हजार रुपये का भुगतान कर दिया है।