logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: नंदगांव पेठ स्थित रबर कारखाने में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर ख़ाक 


अमरावती: जिले के नंदगांव पेठ के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शिवा रबर कारखाने में भीषण आग लग गई। इस आग में करखने के अंदर रखा लाखों का कच्चा सामान जलकर ख़ाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। गनीमत यह रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, आग कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है कि, दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, कारखाना पिछले कुछ दिनों से बंद था। रखरखाव के लिए चौकीदार और मजदूर ही केवल परिसर में मौजूद थे। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी की वह बढ़ती गई।