logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चलती एसटी बस में लगी आग, पिंपड़ झिरा के पास हुए घटना


अमरावती: अमरावती-नागपुर महामार्ग पर दौड़ती एसटी बस में अचानक आग लग गई। यह घटना अमरावती जिले के पिंपड़ झिरा के पास हुए हुई। इंजन में आग लगने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। बस में 35 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सतर्कर्ता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती बस स्टैंड से बस नागपुर की ओर निकली थी। जैसे ही बस शहर से बीस किलोमीटर दूर पिंपड़ झिरा गांव के पास पहुंची तो बस में अचानक आग लग गई। बस में लगी आग के कारण सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, चालक ने सतर्कता दिखाते हुए बस को साइड में रोक और सभी यात्रियों को तुरंत बस से निचे उतारा। 

इंजन में लगी आग के कारण कुछ ही मिनट में बस जलकर ख़ाक हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और एक घंटे में आग पर काबू पाई। वहीं इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए महामार्ग पर यातायात बाधित रहा। एक घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।