logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ ख़ाक


अमरावती: जिले के तिवसा तहसील के मोझरी गांव में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस आग में घर के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि, इसमें किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के लोगों ने घर से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों को भी जानकारी दी ,और लोगों को सतर्क करते हुए खुद भी सुरक्षित बाहर निकल गए। जिसके बाद दमकल विभाग को भी जानकारी दी गई। लेकिन जबतक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तबतक आग पूरे घर में फ़ैल गई थी।  जिससे घर का पूरा सामान जलकर बर्बाद हो गया।

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी थी।  लेकिन इस आग की वजह से उमप परिवार को बड़ा आर्थिक नुक्सान हुआ है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांग की है।