logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पड़ा पैर, कार उड़कर रेलवे ट्रैक पर जा पहुंची


अमरावती: जिले के धामनगांव रेलवे स्टेशन से एक बेहद विचित्र घटना सामने आई है। जहां कार चालक ने गलती से क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। जिसके कारण कर अनियंत्रित होकर सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। गनीमत यह रही कि, इस हादसे में किसी को कोई चोटें नहीं आई है। पीड़ित रेलवे कर्मचारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी रेलवे स्टेशन परिसर में बने रेलवे क़्वार्टर में रहते हैं। शनिवार को वह अपने घर से गाड़ी निकल रहे थे। तभी उनका पैर क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पड़ा गया। यह होते ही कार अनियंत्रित होकर उड़कर सीधे रेलवे ट्रैक के बीच में पहुंच गई। हालांकि, हादसे में चालक को कोई चोंट नहीं लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को कार से बाहर निकाला। जिस ट्रैक पर गाड़ी उड़कर गिरी वह बेहद महत्वपूर्ण रूट है। रेलवे यातायात सुचारु रखने के लिए आनन्-फानन में गाड़ी को ट्रैक से हटाया।