logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून को लागू करने हिंदुत्व संगठनों निकाला विशाल मौन मोर्चा


अमरावती: लव जिहाद और धर्मांतरण अधिनियम को लागू करने के लिए अमरावती में हिंदुत्व संगठनों द्वारा रविवार को मौन मार्च निकाला। इस मोर्चे में जिले के हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मार्च के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया था।

इस विशाल पदयात्रा की शुरुआत अमरावती शहर के नेहरू मैदान में भारत माता छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा अर्चना कर की गई। सकल हिन्दू समाज एवं धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज बलिदान सामूहिक वंदन समिति द्वारा हिन्दू धर्म रक्षा मूक मोर्चा नेहरी मैदान से शुरू हुआ और फिर राजकमल चौक, श्याम चौक, जयस्तंभ चौक, इरविन चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा।

बंद रहे सभी बाजार 

मार्च समिति द्वारा आज शहर बंद की अपील की थी। इस बंद को जिले के व्यापारियों ने भारी प्रतिक्रिया दी। शहर के मुख्य बाजार सुबह से ही बंद रहे। एक दिवसीय बंद का समर्थन कर सभी ट्रेड यूनियन व व्यवसायी स्वेच्छा से मार्च में शामिल हुए। सांसद नवनीत राणा, विधायक प्रवीण पोटे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस का था तगड़ा बंदोबस्त

नवंबर 2021 में शहर में हुए दंगों की पृष्ठभूमि को देखते हुए शहर में फिर से कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस एहतियात बरत रही थी। पुलिस प्रशासन ने हिंदुत्ववादी संगठनों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को प्रस्तुत करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।