logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: निर्दलीय उम्मीदवार पर अज्ञातों ने किया हमला, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती 


अमरावती: अमरावती स्नातक चुनाव के लिए प्रचार ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली है। सभी उम्मीदवार मतदाताओं के बीच पहुंचने में अपनी पूरी ताकत झोके हुए हैं। इसी बीच निर्दलीय उम्मीदवार विकेश गोकुल गवाले (31) पर अज्ञातों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला उस समय हुआ जब गवाले प्रचार के लिए मोर्शी की तरफ जा रहे थे। इस हमले में गवाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव में समर्थन देने को लेकर यह हमला किया गया है। 

विकेश गवले अमरावती के एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे अपने चार पहिया वाहन क्रमांक MH27DE6391 में चुनाव प्रचार के लिए मोर्शी जा रहे थे कि महुली जागीर के पास रेलवे पुल के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें हाथ दिखाकर रोका। इसके बाद समर्थन देने को लेकर गवाले से विवाद करने लगे। इसी बीच एक आरोपी ने विकेश पर हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले में ग्वाले घबरा गए। हालांकि, खुद की जान बचाने के लिए तुरंत वाहन स्टार्ट किया और मौके से अपनी जान बचाते हुए वाहन को महुली की ओर मोड़ दिया। बस स्टैंड पर पहुंचते ही उन्होंने नागरिकों को घटनाक्रम बताया। इसके बाद वहां मौजूद नागरिकों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुली लेकर जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमरावती जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन एक घंटा होने के बावजूद पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजन खुद पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।