logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नकली बीजों का महाघोटाला: 12 दिन बाद भी नहीं उगी सोयाबीन, बोगस बोरियां पहनकर किसान ने किया अनोखा प्रदर्शन


अमरावती: अमरावती जिले के चांदूर रेलवे तहसील में निकृष्ट (घटिया) और बोगस सोयाबीन बीजों के कारण सैकड़ों किसानों पर आर्थिक तबाही का संकट मंडरा रहा है। मानसून की पहली बारिश के बाद क्षेत्र के किसानों ने साहूकारों और बैंकों से कर्ज लेकर बड़ी उम्मीदों के साथ अपने खेतों में सोयाबीन की बुवाई की थी। लेकिन कृषि विभाग और बीज उत्पादक कंपनियों की मिलीभगत के कारण बाजार में धड़ल्ले से बेचे गए घटिया बीजों ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा।

बुवाई के 10 से 12 दिन बीत जाने के बाद भी खेतों में सोयाबीन का एक भी अंकुर नहीं फूटा है, जिससे यह साफ हो गया है कि किसानों को बेचे गए बीज पूरी तरह बोगस थे। इस भारी धोखाधड़ी से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को चांदूर रेलवे के अनुविभागीय अधिकारी (SDO) कार्यालय पर एक विशाल मोर्चा निकाला और न्याय की गुहार लगाई।

इस आंदोलन के दौरान राजुरा गांव के पीड़ित किसान भूषण काले ने कृषि विभाग और सरकार की नींद उड़ाने के लिए एक बेहद अनोखा और झकझोर देने वाला विरोध प्रदर्शन किया। भूषण काले ने बोगस बीजों की खाली थैलियों और बोरियों को काटकर उन्हें अपने शरीर पर कपड़े की तरह पहन लिया और अधिकारियों के सामने खड़े हो गए। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए एसडीओ दफ्तर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

आंदोलनकारी किसानों ने कार्यालय परिसर को घेरकर दोषी कंपनियों और कृषि अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि नकली बीज बेचने वाली नामी कंपनियों के खिलाफ तत्काल धोखाधड़ी के आपराधिक मामले (FIR) दर्ज किए जाएं, कृषि विभाग तुरंत खेतों का पंचनामा कर नुकसान का आकलन करे और कर्ज के जाल में फंसे पीड़ित किसानों को दोबारा बुवाई (दुबार पेरणी) के लिए सरकार की ओर से तत्काल आर्थिक मुआवजा दिया जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे।