logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: MP नवनीत राणा ने बेलोरा एयरपोर्ट का किया दौरा, अधिकारियों को काम पूरा करने दिया आदेश


अमरावती: जिले की सांसद नवनीत राणा ने बुधवार को बेलोरा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारीयों से साथ बैठक भी की। जिसमें जल्द से जल्द अधिकारीयों को काम पूरा करने को दिया। 

राणा ने बताया कि, पिछली बैठक में एयरपोर्ट के विकास कार्य के लिए विशेष रनवे, भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 75 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें से वर्तमान में 52 करोड़ रुपये स्वीकृत किये जा चुके हैं। इसलिए जल्द से जल्द काम शुरू करें। इसी के साथ आने वाले दो दिनों में भवन निर्माण के लिए आने वाले दो दिनों में टेंडर निकाला जाएगा। ऐसी जानकारी भी उन्होंने दी।

नागरिकों का सपना करना है पूरा 

राणा ने बैठक में कहा कि, "मैं अमरावती जिले के सभी नागरिकों का सपना पूरा करना चाहता हूं, इसके लिए मैं इस एयरपोर्ट के काम को जल्द से जल्द पूरा करने का हर संभव प्रयास करना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "अमरावती से उड़ने का सपना यहां के नागरिकों ने देखा है उसे किसी भी हालत में पूरा करना चाहती हूँ।"