logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अपरवर्धा बांध की पाइप लाइन फटी, अमरावती-बडनेरा शहर में पांच दिन जलापूर्ति बंद


अमरावती: बोरगांव धर्माले के पास अपरवर्धा बांध की पाइपलाइन फट गई। इसके कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। भारी मात्रा में पारी बर्बाद होने के कारण क्षेत्र में तालाब जैसी स्थिति हो गई, जिसके कारण जल आपूर्ति विभाग को मरम्मत करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। सुबह 8 बजे पाइपलाइन फटी और शाम चार बजे जल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार मौके पर पहुंच गए।

 अपरवर्धा बांध में 1500 मीटर व्यास की पाइपलाइन है जो शहर को पानी की आपूर्ति करती है और यह पाइपलाइन रविवार सुबह 8 बजे लीक होकर फट गई। इससे सुबह से ही पानी की बर्बादी हो रही है और आसपास झील जैसी स्थिति बन गई है। पानी के कारण आस-पास की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। 

मरम्मत में लगेंगे पांच दिन 

पाइपलाइन के मरम्मत के लिए आसपास जमा पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे और लीकेज का पता लगाया जा सके। हालांकि ठेकेदारों और अधिकारियों का कहना है कि, पाइपलाइन को ठीक करने में पांच दिन लगेंगे। जिसके कारण आठ दिसंबर तक शहर की जलापूर्ति भी बंद रहेगी।