logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पीएम केअर फंड, फाउंडेशन, सीएसआर निधि से 16 प्लांट तैयार


अमरावती: कोरोना संक्रमणके समय संपूर्ण देश में ऑक्सीजन की कमी निर्माण हो गई थी. जिले में भी अनेक मरिजों को ऑक्सीजन मिलना कठिन हो गया था. जिसकेबाद जिले में शासन व पीएम केअर फंड तथाअन्य निधि से 16 ऑक्सीजन पीएसए प्लांट का प्रस्ताव तैयार किया गया. इन सभी प्लांट का काम पूर्ण हो गया हैं. भविष्य में जिले में ऑक्सीजन की कमी महसूस नहीं होगी ऐसा विश्वास जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने व्यक्त किया है. जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अंजनगांव सुर्जी, धारणी, तिवसा,नांदगांव खंडेश्वर, चांदूर बाजार, बेनोडा, गुरुकुंज मोझरी कॉलेज, दर्यापुर, चांदूर रेलवे, मोशी व अचलपुर के सभी सरकारी अस्पतालों में जिले के ऑक्सीजन प्लांट निर्मित किए गए हैं.

जिले के इन ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता के अनुसार वर्तमान में जिले में ऑक्सीजन की मांग कम रही तो भी आने वाले समय की आबादी व उसकी तुलना में मरिजों की संख्या को यह उपयोगी साबित होगी. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी प्लांट सुरक्षित रहने के दृष्टिकोण से 15 दिन में एक बार इन सभी प्लांट की जांच की जाती है, ऐसा स्वास्थ्य विभाग बताया जा रहा है.

200 बेड की अतिरिक्त

व्यवस्था विदर्भ सेवा संदर्भ सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में कोरोनाकाल में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया गया था, लेकिन इसका उपयोगकरना शुरू नहीं हुआ हैं. इसी परिसर में अधिक बेड का और एक अस्पताल तैयार किया जा रहा हैं, आनेवाले दिनों में यहां आम मरिजों के लिए भी उपयोगी रहेगा