logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दौड़ने से पहले ही हाउस फूल हुई पुणे-अमरावती एक्सप्रेस, ढाई साल बाद आ रही ट्रैक पर


अमरावती: मध्य रेलवे ने ढाई साल बाद दोबारा अमरावती-पुणे-अमरावती एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। 16 दिसंबर से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए आरक्षण भी शुरू हो गया है। वहीं हालात यह है कि, रेलवे ट्रैक पर उतरने के पहले ही ट्रेन हॉउसफुल हो चुकी है। आईआरसीटीसी वेबसाइट की माने तो ट्रेन वेटिंग में चल रही है। 

पिछले कई महीनो से होरही थी मांग

कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे विभाग ने मार्च 2020 को बंद कर दिया था। वहीं जब कोरोना का संक्रमण कम हुआ तो शहर वासी लगातर इस ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग करने लगे। इसी मांग को देखते हुए मध्य रेलवे ने ढाई साल बाद दोबारा इसे चलाने का निर्णय लिया।

शाम 7:50 बजे और पुणे से रात 10:50 बजे चलेगी

पुणे-अमरावती स्पेशल एक्सप्रेस 16 और 17 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को अमरावती से शाम 7:50 बजे और पुणे से रात 10:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन दौंड, कुर्दुवाड़ी, लातूर परभणी, हिंगोली, अकोला होते हुए अमरावती पहुंचेगी। ट्रेन के दोबारा शुरू होने के अमरावती से पुणे जाने वालों को बड़ी राहत मिली है।