logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बारिश ने बढ़ाया कपास किसानों की मुश्किलें, दाम गिरकर 6000 रूपये क्विंटल पहुंचा


अमरावती: लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। सफ़ेद सोना कहा जाने वाला कपास के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल जो कपास 12 से 14 हजार रुपये क्विंटल बिक रहा था, भाव गिरकर छह से आठ हजार के बीच आ गया है।  वहीं व्यापारियों का कहना है कि, कपास में नमी की वजह से भी भाव में गिरावट आई है। दिलचस्प बात यह है कि अगस्त माह में जिले में कपास का भाव साढ़े ग्यारह से बारह हजार रुपये प्रति क्विंटल था।

जिले में हुई लगातार बारिश जारी

इस साल जुलाई महीने से शुरू हुई बारिश अक्टूबर महीने तक भी जारी है। जिन इलाकों में बारिश कम हुई और कपास की बुवाई जल्दी हुई, वहां किसानों को कपास की फसल मिली। इसमें भी जिन किसानों को आर्थिक तंगी है, उन्होंने कपास बेचना शुरू कर दिया है। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी किसानों से कपास 6,000 से 8,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे हैं। क्योंकि व्यापारी कह रहे हैं कि इस समय कपास में काफी नमी है। व्यापारियों ने बताया है कि 40 फीसदी तक नमी वाली कपास कुछ जगहों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इतनी नमी रही तो कपास 5,000 से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रही है।

अगले तीन महीने तक भाव में बढ़ोतरी नहीं

वहीं इस पर एक कपास व्यापारी ने कहा कि, वर्तमान में हम जो कपास खरीदते हैं उसमें काफी नमी होती है। इसलिए हमारी खरीद 6 से 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से चल रही है। फिलहाल एक कैंडी की कीमत 33 हजार रुपये है। एक कैंडी बनाने में 165 से 172 किलोग्राम कपास लगती है और इतनी कपास निकालने के लिए कम से कम 4 से 4.40 क्विंटल कपास की आवश्यकता होती है। इस दर के अनुसार 8 हजार से ऊपर की दर फिलहाल संभव नहीं है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार का अनुमान लगाया जाए तो अगले दो से तीन महीने तक कपास की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है। उसके बाद कीमत में कुछ बढ़ोतरी की संभावना है।