logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राजेश टोपे ने वंचित का महाविकास अघाड़ी में किया स्वागत, बोले- सेकुलर दल आए साथ


अमरावती: वंचित अघाड़ी प्रमुख प्रकाश अंबडेकर और उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर महतवपूर्ण बैठक हुई है। इस बैठक में वंचित के महाविकास अघाड़ी में शामिल होने की आखिरी मुहर लगने की बात कही जारही है। वहीं इस बैठक पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और एनसीपी नेता राजेश टोपे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी में आंबेडकर के दल का स्वागत करते हुए कहा कि, सभी सेकुलर विचारधारा वालों को एक साथ आना चाहिए।"

टोपे एक दिन के अमरावती दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। टोपे ने कहा, “भीमाशक्ति और शिवशक्ति का एक साथ आना महाविकास अघाड़ी को मजबूत करने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी सेक्युलर पार्टियां साथ आएं, इस बार प्रकाश अंबेडकर साथ आ रहे हैं, यह खुशी की बात है।”

एनसीपी नेता ने आगे कहा, "बालासाहेब अंबेडकर को महाविकास अघाड़ी में घटक दल के रूप में आना चाहिए।" टोपे ने उम्मीद जताई कि एनसीपी शिवसेना और कांग्रेस मिलकर महा विकास अघाड़ी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे।"