logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राणा के लगाए आरोप केवल मुझ पर नहीं पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह सहित सभी पर: बच्चू कडू


नागपुर: प्रहार प्रमुख  बच्चू कडू और बडनेरा विधायक रवि राणा के बीच शुरू लड़ाई अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है। पिछले दिनों राणा के लगाए आरोपों पर कडु ने अब सख्त रुख इख्तियार  कर लिया है। कडु ने कहा, राणा ने जो आरोप मुझपर लगाए हैं, वह सिर्फ मुझ पर नहीं बल्कि सभी 50 विधायकों, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह, मुख्यमंत्री शिंदे सहित उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर भी है। बुधवार को अमरावती में पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने यह बात कही।

कडु ने कहा, बिना मेहनत के हमें जीवन में कुछ भी नहीं मिलता है। पिछले 20 सालों से मैंने बिना किसी पार्टी के, बिना झंडे के, बिना पैसे खर्च किए चार बार विधायक बना हूँ। इसलिए राणा की ओर से निचले स्तर के आरोप लगाए हैं वह दिल दुखाने वाले हैं। राणा ने जो उसपर बोलने की न तो उनकी हैसियत है और न ही ताकत।"

प्रहार प्रमुख ने कहा, राणा द्वारा लगाए गए आरोपों ने न केवल बच्चू कडू के खिलाफ बल्कि 50 विधायकों के खिलाफ भी सवाल खड़े किए हैं। साथ ही इन आरोपों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल खड़े किए हैं। कुल मिलाकर, इसका मतलब यह हो सकता है कि सभी विधायकों को 50 करोड़ रूपये देकर गुवाहाटी ले जाया गया।