logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कमिश्नर आरती सिंह के तबादले पर रवि राणा ने जताई ख़ुशी, कहा- तीन साल से शहर की जनता थी त्रस्त


अमरावती: शहर की पुलिस आयुक्त आरती सिंह (Arti Singh) का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह नवीनचंद्र रेड्डी (Naveenchandra Reddy) को शहर का नया आयुक्त बनाया है। सिंह के इस तबादले पर विधायक रवि राणा (MLA Ravi Rana) ने ख़ुशी जताई है। बयान जारी करते हुए कहा कि, "आरती सिंह के कारण अमरावती की जनता पूरी तरह त्रस्त थी। सिंह महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA Government) में उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) के करीबी थी, उनके कार्यकाल में अपराध और जातिगत हिंसा में वृद्धि हुई थी।" 

शहर की सबसे ख़राब आयुक्त 

राणा ने कहा, “जब से सिंह अमरावती की कमिश्नर बनी तब से शहर में अपराध और करप्शन के सारे रेकॉर्ड टूट गए थे। हत्या, बलात्कार, चोरी, दंगे और जातिगत हिंसा उनके कार्यक्राल की दें है। शहर के सबसे ख़राब पुलिस आयुक्त के तौर पर सिंह को याद किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सही मायने में शहर की जनता को राहत दी है।” इसी के साथ राणा ने नवनियुक्त आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी का स्वागत किया है। 

राणा दंपत्ति और सिंह के बीच छत्तीस का आकड़ा 

अमरावती शहर आयुक्त के तौर पर आरती सिंह और राणा दम्पति के बीच छतीस का आकड़ा रहा। रवि राणा और नवनीत राणा लगातर सिंह पर करप्शन और उद्धव ठाकरे सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगते रहे हैं। वहीं जब शहर में जातिगत और धार्मिक हिंसा हुई इसको लेकर राणा दंपत्ति ने सीधा-सीधा आयुक्त सिंह को जिम्मेदार बताया था।