logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती सीनेट चुनाव: नुटा का फहराया जीत का झंडा, 38 में से 26 पर किया कब्ज़ा, एबीवीपी-शिक्षणमंच ने नौ सीट जीती 


अमरावती: संत गाडगे बाबा महाराज अमरावती यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। आधी रात तक आए परिणामों में नागपूर टीचर्स असोसिएशन (नुटा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पैनल ने सीनेट की 38 सीटों मेसे 26 सीटों पर कब्ज़ा किया है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद-शिक्षण मंच को नौ सीटों जीत हासिल हुई है। 

भाजपा की तनी भौहें 

इस चुनाव में पूर्व विधायक बीटी देशमुख प्रणीत नूटा पैनल की सफलता के बाद भाजपा की भौहें तन गई है। यह भी कहा जा रहा है कि संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में विधायक डॉ. रंजीत पाटिल की जीत आसान नहीं होगी। लिहाजा इस नतीजे के बाद बीजेपी, शिक्षा मंच और संघ के गुटों में भी मंथन शुरू हो गया है।