logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एसटी और ट्रक में हुई भिड़त, दो जख्मी 


अमरावती: नागपुर से अमरावती जा रही राज्य परिवहन निगम की बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस और ट्रक के चालक जख्मी हो गए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना मंगलवार आधी रात को हुआ। 

गोंदिया-आगरा की एसटी बस संख्या MH40Y5740 नागपुर से अमरावती की ओर जा रही थी। उसी दौरान तिवासा के पंचवटी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग से कृष्णा मार्ग की ओर मुड़ते समय आईसर ट्रक क्रमांक एमएच 32, 6557, एसटी की टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई इस दुर्घटना में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रत हो गया। 

उक्त दुर्घटना में दोनों कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मिली सूचना पर तिवसा पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को साइड में किया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।