logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बिना स्टेपनी के दौड़ रही एसटी की बसें, दो घंटे तक यात्री करते रहे इंतजार


अमरावती: हमेशा अपनी कार्यप्रणाली से चर्चे में रहने वाली राज्य परिवहन निगम एसटी एक बार फिर चर्चे में आ गई है। बुधवार को अमरावती से अकोला जारही एक एसटी बस पंचर हो गई। बस में एक्स्ट्रा स्टेपनी-टायर नहीं होने कारण यात्रियों को घंटों बीच सड़क पर इंतजार करना पड़ा। बस में कुल 62 यात्री सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार, अकोट डिपो की बस अमरावती से अकोला जाने के लिए निकली। जैसे ही बस अमरावती-दर्यापुर राज्य महामार्ग पर मण्डलपुर के पास पहुंची तो टायर पंचर हो गया। वहीं जब यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर से एक्स्ट्रा टायर और स्टेपनि को लेकर पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि, बस में यह मौजूद नहीं है।

वहीं इस पर बस के कंडक्टर ने बताया कि, आए दिन हमें इन समस्यों को जूझना पड़ता है। डिपो में टायरों की बेहद कमी है। जिसके कारण समय पर व्यवस्था नहीं हो पाती है। इसी के साथ मैकेनिक की संख्या में भी बेहद कम है। वहीं करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद अकोट डिपो से दूसरी बस आई और उसमें बैठ के यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया।

बस में अतिरिक्त स्टेपनि रखना अनिवार्य

निजी सहित प्राइवेट बसों में एकत्र स्टेपनि रखना अनिवार्य किया है। जाते समय रास्ते में बस का टायर फट गया या पंचर हो गई तो उसकी जगह बस में मौजूद स्टेपनि को लगाकर आगे जाया जा सकता है। बिना अतिरिक्त स्टेपनि बसों को सड़को पर चलना पूरी तरह अवैध है। दैनिक होने वाली इस समस्या पर यात्रियों ने एसटी के वरिष्ठ अधिकारियों को इस समस्या पर ध्यान देने और इसका निवारण करने की मांग की है।