logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एसटी महामंडल की बस हुई दुर्घटना का शिकार, कोई जनहानि नहीं 


अमरावती: भंडारा-परतवाड़ा जाने वाले राज्य परिवहन निगम की बस अमरावती शहर के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में 29 यात्री बैठे हुए थे। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस दौरान एक एक्टिवा स्कूटर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दोपहर के समय यह दुर्घटना हुई। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर भंडारा बस अड्डे की बस परतवाड़ा जा रही थी रिंग रोड मार्ग से लौटते समय अचानक उसके सामने एक दुपहिया सवार आ गय। चालक ने बस को साइड में ले जाना का प्रयास किया। लेकिन बस सड़क से आठ-10 फूट निचे चली गई। जब यह हादसा हुआ उसी समय एक दो पहिया भी बस की चपेट में आ गई। इसके बाद बस के साथ ही वह भी नीचे चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही नंदगांवपेठ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित निकाला।