logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ट्रेन में बढ़ रही यात्रियों की भीड़, मेमू ट्रेन भी हाऊसफूल


बडनेरा: दीवाली की छुट्टियों में सभी ट्रेनों में भारी भीड़ है. लेकिन विशेष रूप से बडनेरा से छूटने वाली मेमू ट्रेन भी हाऊसफूल चल रही है. रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़कियों पर टिकट निकालने के लिए यात्रियों की लंबी-लंबी कतारे नजर आ रही है. इनमें अधिक यात्री शेगांव दर्शनार्थं जानेवालों की हैं. बडनेरा रेलवे स्टेशन से रोजाना 1.30 बजे बडनेरा - भुसावल मेमू ट्रेन छूटती है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग दीवाली की छुट्टियों में शेगांव दर्शन के लिए जाते है. मेमू ट्रेन खचाखच चल रही है.

यात्रियों को हो रही असुविधा

मेमू ट्रेन में कुल 8 ही डिब्बे होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. मेमू ट्रेन हो अथवा अन्य गाड़ियां फिलहाल सभी गाड़ियों में दीवाली की छुट्टियों के बाद अपने काम के स्थान पर वापस लौटने वालों की भारी भीड़ है. रेलवे स्टेशन यात्रियों से भरा नजर आता है. रेलवे की आरक्षण खिड़की हो अथवा अनारक्षित खिड़कियों पर टिकट निकालने वालों की इन दिनों भारी भीड़ दिखाई देती है. 

मेमू ट्रेन सभी बातों से सामान्य दीन-हीन नागरिकों के लिए किफायती होने के कारण छुट्टियों के दिनों में इस गाड़ी में भारी भीड़ होती है. ऐसे में रेल प्रशासन को इस गाड़ी के डिब्बे बढ़ाना चाहिए अथवा एकादी फेरी बढ़ानी चाहिए, ऐसी मांग नागरिक कर रहे है.