logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आदिवासियों का जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा, मेलघाट में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग 


अमरावती: जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र मेलघाट अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पानी, बिजली सड़क जैसे सुविधाओं से उन्हें वंचित रहना पड़ता है। इसी को लेकर सोमवार को क्षेत्र के नागरिको ने जिलाधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोला। नागरिकों ने जिलाधिकारी पवनीत कौर को ज्ञापन देकर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। 

इस आंदोलन के दौरान चुनखड़ी, खादीमाल में पेयजल की स्थायी व्यवस्था तथा बंद सौर ऊर्जा आधारित जलापूर्ति योजना शुरू हो। इसी के साथ रायपुर, बोराटाखेड़ा, रेहताखेड़ा में पेयजल की स्थाई व्यवस्था हो और समस्या पीने के पानी का समाधान किया जाना चाहिए ऐसी मांग लोगों ने की।

इसी के साथ चिखलदरा तालुका में पानी की कमी से प्रभावित गांव के लिए पेयजल की स्थाई व्यवस्था कर पेयजल उपलब्ध कराने, चुनखड़ी, खादीमल में झील को गहरा करने जैसी मांग अपने जिलाधिकारी कार्यालय से की गई। 

ठंड में भी पानी की किल्लत 

गर्मियों के समय मेलघाट के ग्रामीणों क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत होती है, लेकिन ठंड के समय में भी कई गाँव को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई गांव को तो लोडशेडिंग का सामना करना पड़ रहा है।