logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रेलर, कोई हताहत नहीं


अमरावती: नागपुर-अमरावती महामार्ग पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। यह दुर्घटना रात दो बजे गुरुकुंज मोझरी  में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के प्रार्थना मंदिर के मुख्य  प्रवेशद्वार के सामने हुआ। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्टेरिंग जाम होने से यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक महाराष्ट्र से गुजरात जा रहा था। रात में जैसे ही ट्रक प्रार्थना मंदिर के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने पहुंचा अचानक उसका स्टेरिंग जाम हो गया, जिससे ट्रक सीधे सड़क किनारे बने दूकान में जा घुसा। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडेक्टर दोनों ठीक है। रात का समय होने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इस हादसे में दुकान को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।