logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: 4G से जुड़ेंगे मेलघाट के गांव, सांसद राणा ने दी जानकारी


अमरावती: सांसद नवनीत राणा के सफल प्रयासों के कारण मेलघाट के प्रत्येक गांव 4जी इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़े जाएंगे और अखंड व बिना दुविधा के सभी को मोबाइल कवरेज मिलेगा. इस संबंध में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी देते हुए लिखित रूप से इस जानकारी का पत्र भेजकर नवनीत राणा को अवगत कराया है.

112 गांवों को तत्काल कवरेज की मांग मंजूर 

मेलघाट के अनेक गांवों के आदिवासियों को फिलहाल मोबाइल नेटवर्क न रहने से अनेक दुविधा का सामना करना पड़ता है. शहरी भाग में 5जी नेटवर्क की तरफ कदम बढ़ाये जाने के बावजूद मेलघाट के आदिवासियों को मोबाइल पर बात करते भी नहीं आ सकती थी. इस कारण शासकीय यंत्रणा को भी अनेक योजना चलाने दुविधा निर्माण होती थी. इस कारण इस बात को ध्यान में रखते हुए सांसद नवनीत राणा ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उन्हें अवगत कराया और मेलघाट के धारणी, चुर्णी और चिखलदरा इलाके के 112 गांवों को तत्काल कवरेज उपलब्ध करवाने की मांग की. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में 8 अक्टूबर को यह मांग मंजूर करते हुए जल्द ही मेलघाट में 4जी नेटवर्क और ओएफसी केबल इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने की जानकारी दी है. इस कारण अब मेलघाट के हर गांव 4जी इंटरनेट कनेक्टीविटी से जोड़े जायेंगे. धारणी-चिखलदरा तहसील के सभी गांवों में अब अखंड व बिना दुविधा का मोबाइल कवरेज मिलेगा. इस अब मेलघाट के आदिवासियों को जल्द ही संपूर्ण विश्व की मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़े जाएंगे और आदिवासियों को मुख्य प्रवाह में लाने का मार्ग आसान होगा.