logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अनौतिक संबंध के चलते युवक की हत्या, पत्नी पर जताया संदेह


अमरावती: जिले के धामणगांव रेलवे तहसील से 17 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सातेफल में अनैतिक संबंध के चलते एक युवक की निर्मम हत्या किए जाने की घटना मंगलवार देर रात सामने आयी. तलेगांव दशासर पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर संदेह पर मृतक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मृतक गजानन किसन मंडले (35, सातेफल) है. 

मृतक के बडे भाई वसंत किसन मंडले (42, तलेगांव शामजीपंत) पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई गजानन मंडले अपनी ससुराल सातेफल में  पत्नी व बच्चों के साथ रहता है. वह निर्माण कार्य मिस्त्री का काम करता था. हमेशा गजानन व उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक कारणों से विवाद होता था. 

वहीं महिला के  किसी बाहरी व्यक्ति से अनैतिक संबंध रहने के चलते विवाद होता था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए उसकी दो बहने दिवाली पूर्व ही सातेफल आयी थी. जिन्होंने गजानन व उसकी पत्नी को समझाने का प्रयास किया था. 8 नवंबर 2022 को वसंत मंडले को उसके भांजे का फोन आया कि गजानन की घर में अचानक मौत हो गई. 

सूचना पर सातेफ़ल पहुंचा तो उसे गजानन के गले के आस-पास व चेहरे पर हथियार से वार जैसे निशान दिखाई दिये. सूचना पर तलेगांव पुलिस थानेदार हेमंत चौधरी घटनास्थल पहुंचे. यहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम व उपविभागीय पुलिस अधिकारी जितेंद्र जाधव ने निरीक्षण किया.