logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मुंबई में 1993 जैसे बम धमाकों की धमकी देने वाले शख्स को एटीएस ने किया गिरफ्तार


मुंबई: महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को एक ‘हिस्ट्रीशीटर' को गिरफ्तार किया। शख्स ने एक दिन पहले कथित तौर पर मुंबई पुलिस को फोन किया था और शहर में 1993 जैसे सिलसिलेवार बम धमाकों की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि दो महीने बाद माहिम, भिंडी बाजार, नागपाड़ा, मदनपुरा और अन्य इलाकों में सिलसिलेवार बम विस्फोट होंगे।  

एटीएस अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले ने यह भी कहा कि विभिन्न राज्यों के लोगों को सांप्रदायिक दंगे करने के लिए मुंबई बुलाया गया है। अधिकारी ने कहा कि एटीएस ने फोन करने वाले का पता लगाने के लिए दो विशेष दलों का गठन किया। उसका उपनगरीय मलाड में पता लगाया गया और गिरफ्तार किया गया।   

अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, छेड़छाड़ और जमीन पर कब्जा करने सहित 12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें 505-I (सार्वजनिक शरारत करने वाला बयान) और 182 (झूठी जानकारी) शामिल है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।   मुंबई में 12 मार्च, 1993 को कम से कम 12 बम धमाके हुए थे, जिनमें 257 लोग मारे गए थे और कम से कम 1,400 लोग घायल हो गए थे।(एजेंसी इनपुट भी शामिल)