logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जहर से हुई दोनों तेंदुओं की मौत, वन विभाग ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार


अमरावती: आदिवासी बहुल क्षेत्र मेलघाट में शुरू बाघ परियोजना के सिपाना वन्यजीव प्रमंडल के अंतर्गत सेमाडोह के जंगल में दो तेंदुओं की मौत हो गई थी। जांच में पता चला की दोनों तेंदुओं की मौत जहर से होने की बात सामने आई है। वहीं अब इस मामले में वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बकरी मालिक की पहचान राजेश ताईवाडे (40, निवासी सेमाडोह) के रूप में हुई है।

पांच दिन पहले समडोह गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर एक नर और मादा तेंदुए एक साथ मरे पाए गए थे। इस मामले में वन विभाग की टीम ने समदोह से एक चालीस वर्षीय बकरी मालिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की तीन बकरियों को तेंदुए ने मार डाला। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बकरी मालिक ने बदला लेने के लिए जहर का प्रयोग कर 3 चीतों को मार डाला।

ताईवाडे के पास बकरियां हैं जो समडोह वन क्षेत्र में चरती थीं। इसी बीच इसी इलाके में रहने वाले एक नर व मादा तेंदुए ने ताईवाड़े की 3 बकरियों को मार डाला। गुस्से में आकर ताईवाडे ने दो मरी हुई बकरियों पर चूहे मारने की दवा डाल दी। तेंदुआ बकरियों को खाने आया और जहरीला मांस खाने के बाद दोनों तेंदुओं की मौत हो गई। 5 दिन पहले इस घटना के सामने आने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की. चूंकि दोनों मृत तेंदुओं के मुंह से झाग आ रहा था, इसलिए शुरू में पता चला कि यह जहर का प्रयोग था। इस संबंध में जब जांच चल रही थी तो वन विभाग की टीम को पता चला कि ताईवाडे की बकरियां मर चुकी हैं. इसलिए, यह बताया गया कि तेंदुए की मौत के लिए ताईवाडे जिम्मेदार थे।