logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

एक विवाहित महिला के प्रेम संबंध की जानकारी भाई को लग लगी जिसके बाद उसने लिया हैरतअंगेज कर देने वाला फैसला


अमरावती: अमरावती पुलिस ने एक विवाहित महिला को अपनी तीन महीने की बच्ची के साथ आत्महत्या करने से रोकने का साहसी काम किया। घटना शहर के राजापेठ पुलिस थाने के तहत का है.एक विवाहित महिला ने अपनी तीन महीने की बच्ची के साथ आत्महत्या कर के का निर्णय लिया इतना ही नहीं वह इसके लिए छत्री तालाब तक पहुंच गयी थी लेकिन विवाहिता के ऐसा किये जाने के निर्णय का पुलिस को पता लगते ही पुलिस तालाब पर पहुँचती है और न सिर्फ विवाहिता को ऐसा करने से रोकती है बल्कि उसका समुपदेशन कर उसे वापस घर लौटाती है.

घटना कुछ इस तरह से है की विवाहिता अपने मायके आयी हुई थी.इसी बीच उसके भाई को शक होता है की उसकी विवाहित बहन का किसी के साथ प्रेम संबंध चल रहा है.अपने शक को जांचने के लिए भाई अपनी बहन का फोन लेता है जिसमे उसे उसके प्रेमी के साथ तस्वीरें और फोन नंबर मिलता है.इसके बाद भाई अपनी बहन को हड़काता है और उसे उसके गृहस्थ संसार और मासूम बच्ची की जिंदगी की दुहाई देता है.अपने भाई को प्रेमी के बारे में पता चल जाने के डर से विवाहिता घबरा जाती है और अचानक आत्महत्या करने का निर्णय ले लेती है वह अपनी दूधमुहि बच्ची के साथ तालाब की और निकल जाती है इस दौरान वो अपने प्रेमी को फोन करती है और सारे वाकये की जानकारी देती है.घबराया प्रेमी राजापेठ पुलिस थाने को सूचना देता है की एक महिला अपनी बच्ची के साथ आत्महत्या करने के इरादे से तालाब की ओर जा रही है.राजापेठ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मनीष ठाकरे इस सूचना को गंभीरता से लेते है और विवाहित महिला को तालाब के पास पकड़ा जाता है.पूछताछ में पीड़िता ने अपनी आप-बीती बताई जिसके बाद उसे थाने लाया गया.विवाहिता को धमकाने वाले भाई और उसके प्रेमी को भी थाने बुलाया गया। सबको समझाइश देने के बाद पुलिस ने विवाहिता समुपदेशन किया और उसे घर जाने दिया।