logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Chandrapur: लॉ कॉलेज के आस-पास कचरे का अंबार, क्षेत्र में फ़ैल रही बदबू; मनपा का नहीं ध्यान


चंद्रपुर: ताडोबा रोड तुकुम स्थित लॉ कॉलेज के सामने व रास्ते पर बड़ी मात्रा में खुली जगह है। जिस पर थोड़ी सी जगह पर सड़क बने हैं जबकि अधिकांश जगह पर गड्ढे, कीचड़, कचरे जमा है। बेशर्म  व बबूल के झाड़े उगे हुए है। जिससे क्षेत्र प्रदुषित हो रहा है।

यह क्षेत्र मनपा चन्द्रपुर में आता है, परंतु मनपा  शायद इस क्षेत्र को अपना मानता ही नहीं है। यही कारण है कि लॉ कॉलेज के सामने व अगल बगल में कचरे का ढेर लग गया है। इस के कारण आस-पास के क्षेत्रों में बदबू फ़ैल रही है। कचरे की वजह से आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। खुली जगह रहने के कारण सुबह-शाम बुजुर्गों, महिलाओं सहित हरेक वर्ग समूह के लोंग वाकिंग  करने जाया करते हैं। कुछ लोंग  क्रिकेट खेलने व योगा प्राणायाम और व्यायाम करने जाया करते हैं।

मनपा व प्रशासन बेपरवाह

छोटे छोटे क्षेत्र, अतिक्रमण वाला क्षेत्र सहित गलियों को विकास करने का दंभ भरने वाला मनपा का पोल तब खुल जाता है जब लॉ जैसे शिक्षा वाला क्षेत्र में प्रदूषित से भरा हुआ है।  एक तरफ जहाँ मशीनों से सड़क का सफाई किया जा रहा है, चौराहों का सौंदर्यीकरण और दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है। जबकि जिले का एकमात्र लॉ कॉलेज परिसर में  कूड़ा करकट को यों ही जमा होने दिया जा रहा है।