logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Chikhaldara Skywalk: स्टेट बोर्ड वर्ल्ड लाइन से मिली मंजूरी, पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा


चिखलदरा: विदर्भ के कश्मीर के नाम से मशहूर चिखलदरा में एक माह के भीतर पर्यटकों को स्काईवॉक की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। स्काई वॉक को स्टेट बोर्ड वाइल्डलाइफ की अनुमति मिल गई है। इसी मंजूरी के साथ स्काई वॉक शुरू होने के लिए आ रही सभी बाधाएं अब दूर हो गई हैं। वहीं नेशनल वर्ल्ड बोर्ड की अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। 

भारत का पहला स्काईवॉक 

चिखलदरा का स्काईवॉक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्काईवॉक है। यह भारत का पहला स्काई वॉक है। वर्तमान में वॉक का 72 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यह स्काई वॉक पूरी तरह कांच का होगा। इसलिए अब अमरावती के चिखलदरा में प्रदेश और विदेश से पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी।

मेलघाट के चिखलदरा में गोराघाट प्वाइंट से हरिकेन प्वाइंट तक स्काई वॉक 407 मीटर का यह प्रोजेक्ट 2018 में प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए 34.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।