logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मेलघाट में फिर बालमृत्यू, टेम्ब्रूसोंडा प्राथमिक केंद्र अंतर्गत जामली की घटना


चुरणी: चिखलदरा तहसील में टेम्ब्रुसोंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत जामली आर में फिर से बालमृत्यू की घटना घटी है. दो माह के शिशू वैदिक राजेश जामुनकर की गुरुवार 15 दिसंबर को मौत हुई है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

समय पर नहीं मिला इलाज

यह स्वास्थ्य केंद्र टेम्ब्रुसोंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत जामली आर में स्थित है. लेकिन छह माह से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम के पद रिक्त होने से छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुध लेने वाला कोई नहीं बचा है, जिसके चलते इस प्रकार शिशु मृत्यु दर हो रही है. इस गांव की आबादी करीब तीन हजार है. पहली से 12वीं कक्षा तक के आदिवासी बच्चों के लिए एक निवासी आश्रम स्कूल भी है. 

हर दिन 10 से 15 बच्चे किसी न किसी बीमारी का शिकार होते हैं. लेकिन गांवों में ही स्वास्थ्य उपकेंद्र ही बीमार होने के कारण बच्चों व गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच नहीं हो पाती है. नतीजतन गुरुवार 15 दिसंबर की दोपहर 3 बजे के बीच वैदिक राजेश जामुनकर नाम के दो माह के बच्चे को समय पर इलाज नहीं मिल सका. परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से बच्चे की मौत हुई है.