logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: बच्चू कडु और रवि राणा के खिलाफ बढ़ी तकरार, विरोध में प्रहर प्रमुख ने दर्ज कराई शिकायत


अमरावती: पूर्व मंत्री और अचलपुर से विधायक बच्चू कडु और बडनेरा विधायक रवि राणा के खिलाफ तकरार लगातार बढ़ती जारही है। दोनों के बीच शुरू युद्ध अब अगले स्तर पर पहुंच गया है। पिछले दिनों राणा ने कडु के गुवाहाटी जाने को लेकर हमला बोला था। इसी दौरान उन्होंने प्रहार प्रमुख पर 50 करोड़ रुपये लेने का भी आरोप लगाया था। इसी आरोप को लेकर कडु ने रविवार को राजापेठ थाना पहुंचे और राणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "उस दिन मैंने कहा था कि, संविधान का पतन हो रहा है। इस दौरान मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन उसके बावजूद वह मुझ पर पैसे लेने का आरोप लगा रहा है।

कडु ने कहा, "अगर मैं पैसे लेकर गुवाहाटी लगाया तो मुझे पैसे किसने दिया? देवेंद्र फडणवीस ने दिया या मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया? उन्होंने कहा कि, "इसको लेकर मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को नोटिस भेजूंगा और मुझे पैसे दिया है इसका साबुत देने की मांग करूँगा।"

प्रहार प्रमुख ने कहा, एक तरफ हम पर गुवाहाटी जाने के आरोप लगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री पद मांग रहे हैं। तो बताओं दोगला कौन हुआ? कडु ने राणा को चेतवानी देते हुए कहा, अभी तक हम शांत है लेकिन जैसो को तैसो देने का देने की भी तैयारी है।

उन्होंने कहा, मैं पिछले 20-25 साल से राजनीति में हूँ। अपने दम पर चार बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचा हूँ। किसी दूसरी पार्टी का समर्थन नहीं लिया। मुझ पर जो आरोप लगाया है उसका कोई कोई साबुत नहीं दिया गया। कडु ने यह बी ही कहा कि, मैं एक नवंबर को चार बजे तक सबूतों का इंताजर करूंगा। इस दौरान अगर एक भी आरोप का सुबत दे दिया तो मै राणा के घर में काम करुंगा।