logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विवादित टिप्पणी: नहीं थम रहा विवाद, उद्धव गुट ने राज्यपाल कोश्यारी के काफिले को दिखाए चप्पल


अमरावती: महापुरुषों को लेकर किये गए विवादित टिप्पणी को लेकर शुरू विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा। छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का लगातार विरोध किया जा रहा है। राज्यपाल को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा है। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल का कफील रोककर उन्हें चप्पल दिखाने की कोशिश की।

राज्यपाल कोश्यारी शनिवार को अमरावती दौरे पर पहुंचे थे। जहां वह जिले को लेकर विविध मुद्दों पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ बैठक करने वाले थे। डॉ. पंजाबराव देशमुख प्रशासनिक बिल्डिंग यह बैठक होने वाली थी। जैसे ही बैठक में शामिल होने राज्यपाल कोश्यारी पहुंचे, वहां पहले से मौजूद उद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के वहाँ को चप्पल भी दिखाने का प्रयास किया। हालांकि, वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को रोक लिया और सभी को हिरासत में ले लिया।  

ज्ञात हो कि, कुछ दिनों पहले राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित भाषण दिया था। राज्यपाल के इस भाषण में राज्य भर में जोरदार विरोध हुआ था। विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने तो राज्यपाल को वापस भेजना तक की मार कर डाली। वहीं नागपुर में शुरू सत्र में भी लगातार प्रदर्शन जारी है।