logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर,पत्नी की मौत


अमरावती: राजापेठ पुलिस थाना अंतर्गत साई नगर परिसर में सड़क किनारे पैदल जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।शहर के मधुसूदन कॉलोनी में रहने वाले बंडू चांदुरकर और उनकी पत्नी पुष्पा हमेशा की तरह ही घटना वाले दिन भी सड़क के किनारे वॉकिंग कर रहे थे. साईनगर परिसर में वाकिंग कर रहे चांदुरकर दंपति को एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की रफ़्तार का अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क के पास दीवार से टकरा गई। इस भीषण हादसे में पुष्पा चांदुरकर को गंभीर चोट आई जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.जबकि उनके पति गंभीर रूप से जख्मी हुए है। हादसे के बाद स्थानीय नागरिक सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को जानकारी देने के बाद जख्मी बंडू चांदुरकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया.बताया गया  कि कार एक 21 वर्षीय युवती चला रही थी.जो हादसे के बाद कार को घटनास्थल पर ही छोड़ वहां से भाग निकली। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में जाँच पड़ताल कर रही है।