logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

पोक्सो के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला


अमरावती:अमरावती शहर के गाडगे नगर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले एक परिसर में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की की शिकायत पर पोक्सो के तहत विनयभंग का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर गाडगेनगर थाने ला रही थी.इसी दौरान चांगापुर फाटा के पास आरोपियों के करीबियों ने अचानक से पुलिस का वाहन रोक कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था.इस हमले में घायल हुए पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज शुरू है. मामले के एक हमलावर ने तो एपीआई को जान मारने की भी कोशिश और चाक़ू से हमला किया। इतना ही नहीं हमलावरों द्वारा पुलिस वाहन पर पथराव  भी किया गया। इस हमले में एपीआई, पीएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेतन कोटेचा, सौरभ वानखेड़े, सैयद इमरान,सैयद इरफान, सचिन घोंगले, श्रीकांत सावलीकर समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुछ आरोपियों को गिरफ़्तार कर अदलात में पेश किया गया जबकि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है.