logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चुनावी हिंसा मामला: सांसद अनिल बोंडे ने देवेंद्र भोयर पर बोला हमला, कहा- सहानुभूति पाने खुद पर करवाया हमला 


अमरावती: 2019 के विधानसभा चुनाव के समय मोर्शी विधायक देवेंद्र भोयर पर हुए हमले का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता डॉ. अनिल बोंडे ने इसको लेकर भोयर पर बड़ा आरोप लगाया है। बोंडे ने कहा, "चुनाव में सहानुभूति पाने के लिए भोयर ने खुद पर हमला करवाया और गाड़ी में आग लगवाई।" उन्होंने कहा कि, कार आग मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। अगर उन्हें ऐसा लगता है तो देवेंद्र भुयार को खुद पुलिस के सामने जाना चाहिए।"

खुद का कराएं नार्को टेस्ट 

बोंडे ने कहा कि, "भोयर को नार्को टेस्ट करना चाहिए। चुनाव में सिर्फ सहानुभूति बटोरने के लिए कार जलाई गई। उसने ही कार में आग लगाई थी। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कलंकित करने वाला व्यक्ति विधानसभा जाने के लायक नहीं है। अनिल बोंडे ने यह भी मांग की कि जनभावना का सम्मान करते हुए इस मामले की निश्चित जांच होनी चाहिए।"

जिससे करवाना है करवाएं जाँच 

वहीं मामले की जांच दोबारा करने की मांग पर भोयर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सौ फीसदी जांच करें। आप जो टेस्ट करना चाहते हैं वो करें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, "मैं दूसरों के लिए लड़ सकता हूं। मैं अपने लिए नहीं लड़ सकता। मेरे लिए व्रत रखने वालों को मेरी शुभकामनाएं। आगजनी के इस मामले के बाद कोर्ट ने छठे दिन हमारा बयान दर्ज किया. देवेंद्र भुयार ने यह भी कहा कि कोर्ट ने मुझसे कहा कि इस मामले पर कहीं चर्चा नहीं होनी चाहिए।"