logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

स्नातक चुनाव: रवि राणा का बड़ा दावा, कहा- नौ उम्मीदवार मेरे संपर्क में हैं


अमरावती: स्नातक चुनाव के लिए मतदान शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है। तमाम दल अपने स्तर पर प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच बडनेरा विधायक रवि राणा ने बड़ा दावा किया है। राणा ने कहा कि, "स्नातक चुनाव में 23 में से नौ उम्मीदवार मेरे संपर्क में हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, सभी उम्मीदवार भाजपा के रणजीत पाटिल को अपना समर्थन दे रहे हैं। 

राणा ने कहा, "चुनाव को लेकर हम बेहद आश्वस्त है। इस चुनाव में जितने भी उम्मीदवार है, उनमें से अधिकतर भाजपा के प्रत्याशी रणजीत पाटिल के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस हो, एनसीपी हो या उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना तमाम नेता पाटिल को जिताने में लगे हुए हैं। देखते जाइये पूरे महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मार्जिन से रणजीत पाटिल जीतकर विधान परिषद पहुंचेंगे।

कांग्रेस का उम्मीदवार भाजपा में होगा शामिल 

कांग्रेस उम्मीदवार धीरज लांगडे को लेकर दावा करते हुए राणा ने कहा, "चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस उम्मीदवार भी जल्द भाजपा में शामिल होगा। उसे भी दिख रहा है कि, उसकी पार्टी के लोग भाजपा के प्रत्यशी के लिए काम कर रहा है। बेचारा वो भी सोच रहा मुझे जिम्मेदारी क्यों दी है। इसलिए आने वाले कुछ दिनों में वह भी भाजपा में दिखाई देगा।"