logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

स्नातक चुनाव: 10 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, मुख्य मुकाबला देशमुख और लिंगाड़े के बीच


अमरावती: विधान परिषद के अमरावती विभाग स्नातक निर्वाचन चुनाव में कुल 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। अंतिम दिन 33 में से 10 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापस लेने में बच्चू कडू के प्रत्याशी किरण चौधरी का भी नाम शामिल है। चुनाव में भी लगभग दो दर्जन उम्मीदवार हैं, लेकिन असली जंग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. रंजीत पाटिल और महाविकास अघाड़ी के धीरज लिंगाड़े के बीच है।

अनिल अमलकर की उम्मीदवारी बरकरार है

वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि अकोला-वाशिम में राजनीतिक प्रभाव बनाए रखने वाले अनिल अमलकर अभी भी वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार हैं। इसलिए वे सही समय पर मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

मैदान में होंगे ये प्रत्याशी

चुनाव निर्णय अधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. दिलीप पंढरपट्टे के मुताबिक, 33 में से 10 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है, जबकि 23 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस) के धीरज लिंगाड़े, भाजपा के डॉ. रंजीत पाटिल, वंचित बहुजन अघाड़ी के अनिल अमलकर, डॉ. गौरव गवई, अनिल थावरे, अनंतराव चौधरी, अरुण सरनाईक, एड. आनंद राठौड़, धनराज शेंडे, एड. धनंजय टोटे, नीलेश पवार (राजे), उपेंद्र पाटिल, शरद जंबारे, श्याम प्रजापति, डॉ. प्रवीण चौधरी, प्रवीण बोंद्रे, भारती दाभाडे, माधुरी डहारे, संदेश रणवीर, लक्ष्मीकांत तडसे, विकेश गवले, सुहास ठाकरे और संदीप मेश्राम है।