logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मेलघाट पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत, आदिवासी बहुल गांव पहुंचकर लोगों से की मुलाकात 


अमरावती: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत दो दिन के दौरे पर अमरावती जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र मेलघाट पहुंचे। अपने इस दौरे के दौरान सावंत अचानक एक गांव भी पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों के घरो के अंदर भी गए और उनके स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा भी लिया। इसी के साथ उन्होंने गर्भवती महिलाओं और माताओं से भोजन सहित सभी सुविधाओं को लेकर सवाल भी किया और उनसे जानकारी ली। 

लोगों का रखें ध्यान उनके लिए आप भगवान

दौरे पर जाने के पहले मंत्री ने मेलघाट में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने इन तहसीलों  में स्वास्थ्य को वर्तमान में जो स्थिति है उसकी जानकारी ली। इस बैठक में सावंत ने कहा कि, अस्पताल में आने वाले हर मरीज के साथ सम्मान से पेश आएं, उनकी बात सुनें। उनका उचित उपचार करें उन्हें दवा का उचित स्टॉक उपलब्ध कराएं। आप उनके लिए भगवान हैं और यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसी के साथ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, वे किसी भी प्रकार का नुकसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।