logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

हाउस टैक्स वापसी निर्णय: कांग्रेस ने ढोल पटाखा फोड़कर मचाया जश्न, अनिल बोंडे ने किया पलटवार


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका आयुक्त द्वारा घर टैक्स में 40 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया था। जिसको वापस लेने की मांग लगातार नागरिको और राजनीतिक दलों द्वारा किया जा रहा था। वहीं शुक्रवार को जिला नियोजन की बैठक में पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्णय को रद्द कर दिया। वहीं अब इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस में श्रेया लेने की होड़ मच गई है। इसी के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस ने मनपा कार्यालय के सामने ढोल पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। और दावा किया यह निर्णय उनके द्वारा किये हुए आंदोलन के कारण हुआ है। कांग्रेस के इस दावे पर राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने पलटवार किया है। 

कांग्रेस और एनसीपी पर बोंडे ने तंज कसा है। बोंडे ने कहा, "खुद को बच्चा नहीं हुआ लेकिन दूसरों को हुआ है उस पर जश्न मनाने वाली हालात कांग्रेस और एनसीपी की हो गई है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आने वाले समय में दोनों दलों को ऐसा जश्न मनाने का और मौका देगी।" उन्होंने आगे कहा कि, सरकार के टैक्स निर्णय वापसी लेने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।

ज्ञात हो कि, कोरोना के बाद प्रशासक और मनपा आयुक्त प्रवीण अष्टिकर ने घर टैक्स में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के पीछे तर्क देते हुए बताया था कि, 2002 से मनपा ने टैक्स नहीं बढ़ाया है, जिसके कारण इसे बढ़ाया जा रहा है। इस निर्णय को लेकर कांग्रेस, भाजपा सहित सभी दलों ने इस निर्णय को वापस लेने की मांग लगातार कर रहे थे।