logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अगर एक अधिकारी को थप्पड़ मारने से लाखों किसानों को फायदा होता है तो इसमें गलत क्या है?: बच्चू कडु


अमरावती: फसल बीमा के मुद्दे पर विधायक बच्चू कडू ने आक्रामक रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कृषि विभाग व बीमा कंपनी के अधिकारियों पर किसानों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने बीमा अधिकारियों को मारने की धमकी तक दे दी है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "लाखों किसानों के लिए फसल बीमा अधिकारी को थप्पड़ मरने में कुछ भी गलत नहीं है।

बच्चू ने कटु स्वर में कहा, “सरकार भले ही हमारी हो, कंपनी तो कंपनी होती है। कभी-कभी कंपनी सरकार के कानूनों को नहीं मानती है, अगर वह लाखों किसानों को मार दे तो क्या हर्ज है। हमने यह नहीं कहा कि हम कौन सा खून खींचते हैं। थोड़ा सा मारना थप्पड़ मारने जैसा है। अगर इससे किसानों को फायदा होता है तो इसे करने में कोई हर्ज नहीं है।'

किसानों की मौत से अच्छा धमकी देना

प्रहार प्रमुख ने कहा, "प्रशासनिक व्यवस्था में सचिव, कृषि सचिव और आयुक्त को जो युद्ध स्तर की कार्रवाई करनी चाहिए वो नहीं हो रही है। लोगों को नीचे विरोध करना होगा। अगर कुछ किसान अपनी जान गंवा देंगे और फिर सिस्टम कार्रवाई करेगा। इससे अच्छा है कुछ धमकियां देने से काम हो जाए तो यह ज्यादा जरूरी है।"