logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मुझसे शादी कर नहीं तो जान दे दूंगा ..... यह कहते हुए एक युवती से जबरदस्ती कोर्ट मैरिज


अमरावती: "तू मुझसे शादी कर नहीं तो मैं जान दे दूंगा". ऐसी धमकी देकर आरोपी कॉलेज में पढ़ने वाली एक 22 वर्षीय युवती का उसके कॉलेज से ही अपहरण करता है और कोर्ट में जाकर शादी करता है.यह सनसनीखेज घटना अमरावती शहर के कोतवाली थाने एक अंतर्गत सामने आयी है.पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी पवन अनभोरे को गिरफ़्तार कर लिया है.आरोपी जिले के दर्यापुर का निवासी है.पुलिस में पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के अमुतबिक वो शहर के ही एक इलाके में रहती है.आरोपी पवन उसका ही रिश्तेदार है.बीते चार महीनों से दोनों के बीच अच्छा परिचय हो गया था.दोनों के बीच संवाद शुरू हो गया था.इसी बीच सोशल मीडिया में दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए थे.इस पहचान को आरोपी ने प्रेम समझ लिया और उसके मन में शादी करने का विचार आया.पीड़िता के मुताबिक वह आरोपी से प्रेम नहीं करती थी बल्कि उसकी दोस्ती का ग़लत मतलब आरोपी ने निकाला। इसी बीच 10 नवंबर को पवन दोपहर तीन बजे अचानक पीड़िता के कॉलेज पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक में बिठाकर जिलाधिकारी कार्यालय स्थित रजिस्ट्रड कोर्ट मैरेज के ऑफिस में पहुंचा। यहाँ दोनों ने यहाँ शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया .यह बात पीड़िता ने कई दिनों तक किसी को नहीं बताई। 22 दिसंबर को आरोपी दोपहर दो बजे के करीब फिर से पीड़िता के कॉलेज पहुंचा और पीड़िता से कहां की अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो अपनी जान दे देगा।नहीं तो उसे किसी झूठे मामले में फंसा देगा। पीड़िता के मुताबिक वह डर गयी थी इसलिए दोनों ने वहां कोर्ट मैरेज की लेकिन वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थी.इसके बाद पीड़िता ने 31 दिसंबर को शहर कोतवाली थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।