logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जबरा फैन, जिले के युवक ने पठान देखने पूरा थियेटर किया बुक; शाहरुख़ खान ने किया शुक्रिया


अमरावती: शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान पिछले कई समय से चर्चा में बनी हुई है। 26 जनवरी को फिल्म देश और दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक और जहां जहां सोशल मीडिया पर फिल्म का विरोध किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर दीवानगी भी बढ़ती जारही है। अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए फैंस लगातार हर हद पार कर रहे हैं। ऐसा ही एक जबरा फैन अमरावती में भी देखने को मिला। जिसने पठान देखने के पूरा थियेटर बुक कर लिया। यही नहीं यह खबर जब शाहरुख खान को पता चली तो अभिनेता ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा भी किया।

अमरावती जिले के चंदूर रेलवे तालुका के रहने वाले आशीष उके ने फिल्म पठान के पहले दिन के पहले शो के लिए पूरा ऑडिटोरियम बुक कर लिया। शहर का शाहरुख खान फैन क्लब जिले के अंदर मौजूद शाहरुख खान के फैंस को यह टिकट मिलेगा। इसी के साथ क्लब ने बुधवार को  बडनेरा रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में बड़ा जश्न मनाने की योजना बनाई है।

पूरा थियेटर बुक करने वाले फैंस आशीष ने बताया कि, "चार साल बाद शाहरुख़ खान की फिल्म आरही है, जिसे देखने के लिए हम सभी कभी उत्साहित हैं। मैंने और मेरे दोस्तों ने मिलकर पूरा थियेटर बुक किया है। हम और 200 एसआरके फैन एक साथ मिलकर फील देखेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि फिल्म सुपरहिट हो जाए।"

एडवांस बुकिंग से 14 करोड़ की बुकिंग

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं, जॉन अब्राहम स्टार पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। ते शुक्रवार से पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फैन्स फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए बेताब हैं। पठान ने एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से ही करोड़ों की कमाई कर ली है। शनिवार तक पता चला था कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।