logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट में मृत अवस्था में मिला तेंदुआ


प्रतीकात्मक चित्र 

अमरावती : मेलघाट टाइगर प्रोजेक्ट के सेमाडोह जंगल सफारी रूट पर ब्लॉक नंबर 169 में एक तेंदुए का शव मिला है. यह नर तेंदुआ पांच साल का था। हालांकि तेंदुए की मौत का कारण तत्काल पता नहीं चला है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह एक प्रकार का अवैध शिकार नहीं है। वनपाल बाबूराव खैरकर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सेमाडोह जंगल सफारी रूट पर गश्त पर थे, तभी उन्हें ब्लॉक नंबर 169 में एक मरा हुआ तेंदुआ मिला. उन्होंने तुरंत घटना की सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी सम्राट मेश्राम और उप वन संरक्षक दिव्या भारती को दी। वन अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पंचनामा किया गया। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इस तेंदुए की मौत सर्पदंश से हुई है.