logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

वीएमवी और कठोर नाला क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने नागरिकों को किया सावधान


अमरावती: शहर के वीएमवी और कठोर नाला क्षेत्र तेंदुआ देखने की अफवाह सही साबित हुई है। शनिवार को योग भवन के पास तेंदुए के पंजे के निशान पाए गए, जिसके बाद वन विभाग ने नागरिकों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। इसी के साथ विभाग ने मॉर्निंग वाक पर जाने वाले लोगों को भी आगाह किया है। 

पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र के निवासी वन विभाग को तेंदुए के अस्तित्व के बारे में बता रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इसे अफवाह बताया और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की और ट्रैप कैमरे लगाए। वहीं इन कैमरों के बाद विभाग को तेंदुआ के पंजे दिखाई दिए। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और रात में बाहर नहीं निकलने को कहा है।

 हरे भरे क्षेत्र और घने पेड़ों के कारण इस क्षेत्र में चलने वालों की संख्या सुबह और शाम के समय अधिक होती है। इसलिए वन विभाग ने नोटिस बोर्ड लगाए। संस्था की ओर से सावधानी भी बरती गई। इस क्षेत्र में वन विभाग द्वारा दो ट्रैप कैमरे लगाए गए थे।